फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Trump was again accused of sexual abuse

ट्रंप पर फिर दो महिलाओं ने लगाएं यौन उत्पीड़न के आरोप

Sat, 15 Oct 2016 02:50 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 15 Oct 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
 Trump was again accused of sexual abuse
ट्रंप - फोटो : BBC

अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर फिर से दो महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। डोनल्ड ट्रंप ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि ऐसा उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है। दो नए आरोपों में एक मामला 2007 का, जबकि दूसरा मामला 1990 का है। वाशिंगटन पोस्ट ने 46 साल की क्रिस्टीना एंडरसन के हवाले से बताया कि डोनल्ड ट्रंप ने साल 1990 में न्यूयार्क के एक क्लब में उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


एंडरसन के अनुसार मैनहट्टन के एक नाइटस्पॉट में प्रॉपर्टी मुगल ट्रंप ने अंडरवियर के अंदर उन्हें छुआ। तब वे वेट्रेस थीं और मॉडल बनने के लिए संघर्ष कर रही थीं। वे बताती हैं, "ये कोई यौन आर्कषण नहीं था। मैं नहीं जानती कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मानो वे साबित करना चाहते थे कि वे ऐसा कर सकते हैं और कुछ नहीं होगा।" अखबार का कहना है कि किसी और से पता चलने पर वे एंडरसन से मिले।
विज्ञापन


तब एंडरसन ने इस बात को सार्वजनिक करने के बारे में फैसला करने में कई दिन लगाए। उधर ट्रंप की प्रवक्ता होप हिक्स ने वाशिंगटन पोस्ट को जारी किए गए बयान में कहा, "ट्रंप इन आरोपों से पूरी तरह इंकार करते हैं। ये मुफ्त में मशहूर होने के लिए किया गया एक स्टंट है।" इसी बीच एक और महिला समर जेरवोस ने भी डोनल्ड ट्रंप पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने, "मेरे कंधे पकड़े और बेहद आक्रमकता से मुझे चूमना शुरू कर दिया

 Trump was again accused of sexual abuse
समर जेरवोस - फोटो : BBC

41 साल की समर जेरवोस 2006 में द एप्रेंटिस के सीजन पांच की प्रतियोगी रह चुकी हैं। वे बताती हैं कि साल 2007 की बात है। ट्रंप ने उन्हें नौकरी के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया था। लॉस एंजिल्स में एक न्यूज कांफ्रेस में उन्होंने बताया कि जब वे ट्रंप के बेवेरली हिल्स होटल के एक बंगले में मिली तो ट्रंप ने उनका स्वागत चेहरे पर चुंबन लेकर किया था।

उन्होंने बताया कि ट्रंप ने उन्हें अपने बगल में सोफे पर बैठने को कहा जहां उन्होंने, "मेरे कंधे पकड़े और बेहद आक्रमकता से मुझे चूमना शुरू कर दिया और अपने हाथ मेरे सीने पर रख दिए।" वे कहती हैं कि डोनल्ड ट्रंप ने खुद को उन पर जबरन लाद दिया। जेरवोस ट्रंप की गिरफ्त से छूटने की कोशिश करने लगी।

उन्होंने बताया कि ट्रंप उन्हें बेडरूम में ले जाने का प्रयास कर रहे थे। खुद को एक रिपब्लिकन कहने वाली जेरवोस कहती हैं कि बाद में ट्रंप के एक गोल्फ कोर्स में उन्हें कम तनख्वाह की एक नौकरी का प्रस्ताव दिया गया था। ट्रंप के कैंपेनर ने कहा कि वह जेरवोस को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। साथ ही ये भी कहा कि ट्रंप के साथ होटल में उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई थी। 

 Trump was again accused of sexual abuse
ट्रंप - फोटो : BBC

उत्तरी केरोलाइना में शुक्रवार की रैली के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने कहा था कि उन पर लगे कई तरह के आरोप गढ़े गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता हूं कि ये कौन लोग है। इन्हें केवल उकसाया जा रहा है। उनके पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई गवाह नहीं है।"

जेरवोस ने कहा कि बीते रविवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने अपने ऊपर लगे यौन हमलों के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया था। इसी के बाद वे उनके खिलाफ बोलने और आगे आने को प्रेरित हुईं।

उधर ट्रंप ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर साल 2005 की रिकॉर्डिंग लीक होने पर लगे आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया था। मैनहट्टन की रहने वाली 74 साल की जेसिका लीड्स ने ट्रंप पर आरोप लगाए थे कि विमान यात्रा के दौरान बगल में बैठे ट्रंप ने उन्हें छूना शुरू कर दिया था।

जेसिका लीड्स के मुताबिक, "वो ऑक्टोपस की तरह थे, उनका हाथ हर जगह था। ये एक हमला था।"इन आरोपों के बाद ट्रंप अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन से पीछे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed