फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump said Kim ready to hold the summit along

किम के साथ शिखर बैठक की तैयारी आगे बढ़ी ; ट्रंप

Wed, 10 Oct 2018 12:19 PM IST
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Trump said Kim ready to hold the summit along
ट्रंप-किम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनके अगले शिखर बैठक की तैयारी चल रही है और इसके लिए स्थान के रूप में तीन से चार नाम पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि बैठक संभवत: सिंगापुर में नहीं होगी। गौरतलब है जून में उनके बीच पहली ऐतिहासिक वार्ता वहीं पर हुई थी। इस वार्ता में उन्होंने उत्तर कोरिया के परिमाणु हथियार कार्यक्रम को बंद करने और वॉशिंगटन तथा प्योंगयांग के बीच बैर को खत्म करने के बारे में बात की थी।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि सम्मेलन होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है और यह छह नवंबर के मध्यावधि चुनाव के बाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अमेरिका या फिर उत्तर कोरिया में हो सकती है। अगले सम्मेलन के बारे में विचार विमर्श करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को प्योंगयांग में किम से मुलाकात की थी।वहां से लौटकर, व्हाइट हाउस में पोम्पिओ ने संवाददाताओं को बताया था कि वह कल देर रात ही उत्तर कोरिया दौरे लौटे हैं और यह दौरा काम का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed