फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tractor trolley overturns, 24 killed, 24 injured

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बच्ची की मौत, 24 घायल

Tue, 10 Oct 2017 11:54 PM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 10 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns, 24 killed, 24 injured
दुघऱ्र्घटना ग्रस्त ट्रैका्टर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तिर्वा-तालग्राम रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ट्राली अलग होकर खंती में जा गिरी। ट्राली के नीचे दब जाने से उसमें सवार बच्ची की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए।

हादसे के समय ट्राली पर करीब 40 लोग सवार थे। सभी लोग फर्रुखाबाद से तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर में बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराने जा रहे थे। घायलों में नौ की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

   
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गांव अनूप नगला निवासी यशवीर यादव के पुत्र पियूष (सात माह) का मंगलवार को तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नप्राशन संस्कार होना था। यशवीर, उनकी पत्नी संध्या और पियूष के साथ ही रिश्तेदार और गांव के करीब 40 लोग एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर सुबह तिर्वा के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तालग्राम-तिर्वा रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ट्राली अलग हो गई और तेजी से दौड़ते हुए खंती में जा पलटी। ट्राली के नीचे दबने से यशवीर की भांजी आंशी (7) पुत्री अनिल कुमार निवासी भूरेहाल गांव थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई

। हादसा होते ही घायलों में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश सिंह यादव, भाजपा नेता चंदन सिंह ठाकुर और समाजसेवी सुधांशु मौके पर पहुंच गए और अपने वाहनों से घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया।

गंभीर हालत में आशा देवी, उमा देवी, कुसुमा देवी, ममता, जसवीर, शिव दत्त, सरोजनी, यशवीर, दामिनी को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इनमें आशा देवी, उमा देवी, कुसुमा देवी की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायलों ने पास के एक नर्सिंग होम में इलाज कराया।



ये हैं घायल
शालू (6) पुत्री शैलेंद्र, कांती देवी (38) पत्नी अशोक, रानी देवी (40) पत्नी सुरेश चंद्र, विद्या देवी (60) पत्नी राजेंद्र, नीरज देवी (27) पत्नी सुरेश चंद्र, आशादेवी (45), सोनी (20) पुत्री मानवेंद्र सिंह, सुमन देवी (46) पत्नी साहब सिंह, अनीता (40) पत्नी निर्वेश, पूजा (22) पुत्री वीरेंद्र सिंह, सरोजनी (56) पत्नी अनूप, जसवीर (25), मुन्नी देवी (68) पत्नी अमर सिंह, अनीता देवी (38) पत्नी गुड्डू, पच्चादेवी (40), कामिनी (7) पुत्री प्रभात, ममता (37) पत्नी प्रभात, सरोजनी (40) पत्नी दिलीप, शिवदत्त (24) पुत्र फूल सिंह, ममता (48) पत्नी सर्वेश कुमार, शीलू (18) पुत्री सर्वेश, शांति (35) पत्नी सुधीर सिंह, प्रिया (20) पुत्री अवधेश, अनीता (50) पत्नी वीरेंद्र सिंह, संध्या (22) पत्नी यशवीर सिंह, यशवीर (24) निवासीगण अनूप नगला, सुमन (46) पत्नी अनिल सिंह, अनिल सिंह (48) निवासी भूरेहाल नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed