फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   thirty three people raped a teen for thirty six hours

16 साल की लड़की से 33 लोगों ने किया 36 घंटे तक रेप, इंटरनेट पर डाला वीडियो

Sat, 28 May 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
thirty three people raped a teen for thirty six hours
ब्राजील में रेप के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन - फोटो : Reuters

ब्राजील में एक किशोरी के साथ 33 लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद इसका वीडियो ऑनलाइन डालने का मामला सामने आया है। इससे पूरे देश में बवाल मच गया है। संयुक्त राष्ट्र के समूह यूएन वूमेन ने इस मामले में जल्द ही जांच करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत 33 लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले में स्लम में रहने वाली एक 16 साल की लड़की से करीब 33 लोगों ने गैंगरेप किया है। लड़की ने बताया कि पिछले शुक्रवार को वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर गई थी। वहां उसे नशे की दवाई दी गई और बाद में उसने खुद को दूसरी जगह पाया, जहां 33 से भी ज्यादा लोग गन और पिस्टल लेकर उसे घेरे हुए थे।
विज्ञापन


उन सभी ने लड़की से करीब 36 घंटे तक रेप किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब दोषियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बारे में ट्वीट करना शुरू किया और उसके साथ ही वीडियो व फोटो भी अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से ब्राजील में दुष्कर्म के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू हो गई है। 40 सेकंड का यह वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर ‘फिर दुष्कर्म नहीं’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। देश के हर हिस्से में इस घटना की निंदा की जा रही है। किशोरी का फिलहाल इलाज चल रहा है। पीड़िता की दादी ने कहा, ‘मैंने वह वीडियो देखा है। वह नर्क से गुजरी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed