फुटबॉल विश्व कप पर डेंगू का साया, रहें बचकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने ब्राज़ील में फ़ुटबॉल विश्व कप के दौरान डेंगू के ख़तरे की चेतावनी देने के लिए एक "पूर्व चेतावनी प्रणाली" विकसित की है।
लैंसेट इंफ़ेक्शियस डिज़ीज में प्रकाशित विश्लेषण में डेंगू के प्रकोप की आशंका का आकलन किया गया है।
वे कहते हैं तीन जगहों नेटाल, फ़ोर्टालेज़ा और रेसिफ़ में डेंगू का बड़ा जोखिम है। अगर अपने समूह में इंग्लैंड ऊपर आता है, तो इंग्लैंड की टीम 29 जून को रेसिफ़ में खेलेगी।
2000 और 2013 के बीच दुनिया भर में सबसे ज़्यादा डेंगू के मामले ब्राज़ील में रिकॉर्ड किए गए हैं।
70 लाख से ज्यादा मामले
ब्राज़ील में 70 लाख से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो इंसानों में मच्छरों से फैलता है।
ये एक जानलेवा बीमारी है और इसका कोई लाइसेंसी टीका और इलाज नहीं है।
कीटनाशक, एयरकंडीशन और स्क्रीन के इस्तेमाल से मच्छर काटने की गुंजाइश कम की जा सकती है।
डेंगू एक वायरल संक्रमण जो इंसानों में मच्छरों से फैलता है। पूर्व चेतावनी प्रणाली पूरे ब्राज़ील में 553 "छोटे क्षेत्रों" को कवर करती है।
टीम ने 1981 से 2013 के बीच के बारिश और तापमान के साथ-साथ जनसंख्या घनत्व जैसे आंकड़ों का आकलन किया है। ब्रासीलिया, क्युएबा, कूर्टिबा, पोर्टो एलेग्रे, और साओ पाउलो में डेंगू का जोखिम कम माना जा रहा है।
हालांकि वे अनुमान लगाते हैं कि रियो डी जनेरियो, बेलो होरिज़ोंटे, सल्वाडोर और मनौस में डेंगू का जोखिम मध्यम स्तर का है।
सावधान रहने की जरूरत
बार्सिलोना में जलवायु विज्ञान के कैटलन संस्थान के डॉ. राहेल लोव जो शोध के प्रमुख ने कहा, "ब्राज़ील में विश्व कप के दौरान डेंगू बुखार की आशंका के प्रति हालिया चिंता ने नाटकीय रूप से सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन ये आकलन डेंगू के पिछले औसत मामलों पर पूरी तरह निर्भर है।"
शोधकर्ताओं के मुताबिक़ इस शोध से स्थानीय अधिकारियों को इस महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त मौक़े मिलेंगे और वे मच्छरों की आबादी सीमित क्षेत्र में रोकने में कामयाब रहेंगे।
कैनबरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन यूनिवर्सिटी के डेविड हेर्ले और एलविना वियनेट ने इस पत्रिका में लिखा है, "यात्रियों को विशेष तौर पर मैच वाले इलाक़े में जाने वालों को डेंगू होने की आशंका अधिक है। हो सकता है वे डेंगू के साथ घर लौटें।"