फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The severe water crisis in Capetown, the ban on people's bath

केपटाउन में भीषण जल संकट, लोगों के नहाने पर भी लगी रोक

Fri, 09 Feb 2018 04:02 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, केपटाउन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, केपटाउन Updated Fri, 09 Feb 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
The severe water crisis in Capetown, the ban on people's bath

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में पिछले तीन साल से चला आ रहा सूखा अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। यहां होने वाली पानी की किल्लत से भारत जैसे देशों को सीख लेने की सख्त जरूरत है क्योंकि शहर में सिर्फ कुछ दिन का पानी बचा है। इसके चलते यहां डे-जीरो के तहत सारे नलों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को सप्ताह में सिर्फ दो बार नहाने और शौचालय में फ्लश के लिए टंकी के पानी का उपयोग करने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


बंद होगी शहर की जल आपूर्ति, शौच के बाद फ्लश के लिए टंकी का इस्तेमाल रोका

दक्षिण अफ्रीका के इस शहर में पिछले तीन साल से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां हर साल औसतन 508 मिलीलीटर बारिश दर्ज होती थी जो पिछले तीन साल में सिर्फ 153, 221 और 327 मिमी ही रह गया है। 
विज्ञापन


200 जल प्वाइंटों से मिलेगा सिर्फ 25 लीटर पानी, सभी तरफ हाहाकार

भीषण जल संकट और मारकाट के चलते सरकार ने यहां हर रोज पानी के निजी इस्तेमाल की सीमा 87 से 50 लीटर कर दी है। अब डे-जीरो के तहत कैपटाउन में 75 फीसदी घरों की पानी सप्लाई काटने की योजना है। यानी 10 लाख से ज्यादा घरों को पानी मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 फीसदी घरों की पानी सप्लाई कटेगी, 10 लाख घरों का पानी रुकेगा

सरकार ने कहा है कि शहर में करीब 200 जल प्वाइंट बनाए जाएंगे जहां से लोगों को 25 लीटर पानी मिलेगा। इन प्वाइंटों पर पुलिस और सेना के लोग तैनात रहेंगे। हालात यह हो गए हैं कि सरकार ने यहां पानी का सिंचाई में उपयोग बेहद कम कर दिया है और समुद्र के पानी को साफ करने की कोशिशें की जा रही हैं। 


यहां तक कि अब यहां नालियों के पानी को भी रिसाइकल किया जाना शुरू हो गया है। नई नीति के तहत सरकार ने यहां लोगों की जरूरी दिनचर्या पर भी नियंत्रण करने के नियम बनाए हैं। यहां नागरिकों को सप्ताह में दो बार से अधिक बार नहाने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed