{"_id":"5bc67648bdec22699d5ac349","slug":"the-rajmukut-of-the-shah-rajvansh-was-open-for-public-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में शाह राजवंश के अनमोल राजमुकुट को किया गया सार्वजनिक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में शाह राजवंश के अनमोल राजमुकुट को किया गया सार्वजनिक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सरकार ने देश में ढाई शताब्दी तक राज करने वाले शाह राजवंश के राजमुकुट और 11 अन्य कलाकृतियों को सार्वजनिक कर दिया है। देश में लोकतंत्र की घोषणा के एक दशक बाद नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। पीएम केपी शर्मा ओली ने नारायणहिती रॉयल पैलेस संग्रहालय में इस राजमुकुट को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
ओली ने कहा कि यह ताज आगामी समय में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा जिससे नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि 28 मई 2008 को नेपाल में राजतंत्र के अंत के बाद नारायणहिती पैलेस को संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया था। अब इसकी देखरेख नेपाल सरकार के स्वामित्व में की जा रही है।
विज्ञापन
11 जून 2008 को जब शाही राजवंश के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र शाह ने इस शाही महल को छोड़ दिया, उसके बाद तत्कालीन पीएम गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस शाही महल को संग्रहालय में तब्दील करने की घोषणा की थी। यह संग्रहालय जनता के लिए 27 फरवरी 2009 को खोला गया था।
विज्ञापन