{"_id":"5bc7d079bdec2269c04367df","slug":"the-murder-of-us-journalist-khashoggi-after-cutting-fingers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंगलियां काटने के बाद अमेरिकी पत्रकार खशोगी की हत्या, फिर शव को टुकड़ों में बांटा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उंगलियां काटने के बाद अमेरिकी पत्रकार खशोगी की हत्या, फिर शव को टुकड़ों में बांटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने की खबरों के बीच तुर्की की सरकार समर्थित मीडिया ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दैनिक अखबार ‘येनी सफाक’ ने बुधवार को खबर दी कि इंस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास के अंदर खशोगी की हत्या से पहले उन्हें यातना दी गई। अखबार ने कहा कि उसने इससे संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है।
विज्ञापन
अखबार ने कहा कि पहले तो खशोगी की उंगलियां काटकर उन्हें यातना दी गई और फिर उनकी हत्या कर दी गई। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले खशोगी अपनी तुर्क प्रेमिका से होने वाली शादी से पहले 2 अक्तूबर को आधिकारिक दस्तावेजों के लिए सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। दूतावास के अंदर जाने के बाद वह लापता हो गए। तुर्की पुलिस इसके लिए सऊदी के 15 अधिकारियों की विशेष टीम को जिम्मेवार मान रही है। हालांकि सऊदी ने इन दावों को ‘आधारहीन’ बताया है।
विज्ञापन
अखबार के अनुसार, खशोगी को यातना के दौरान एक टेप में इंस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूत मोहम्मद अल ओतैबी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘यह काम बाहर करो, आप मुझे परेशानी में डालने जा रहे हो।’ एक अन्य टेप में एक अज्ञात व्यक्ति ओतैबी यह कहते सुनाई देता है, ‘अगर तुम जीवित रहना चाहते हो तो जब तुम सऊदी अरब आओ तो चुप रहना।’ हालांकि अखबार ने यह नहीं बताया कि ये टेप किस तरह सामने आए और उसे कैसे हासिल हुए।
विज्ञापन
मीडिया लगातार कर रही थी हत्या का दावा
इससे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने कुछ अनाम अमेरिकी और तुर्क अधिकारियों के हवाले से ऑडियो-वीडियो का जिक्र किया था जो वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या और फिर शव के टुकड़े कर दिए जाने की पुष्टि कर रहे थे। वहीं तुर्की सरकार समर्थक अखबार सबाह ने दावा किया था कि खशोगी की एपल वाच ने उनसे पूछताछ, यातना और हत्या की घटना को रिकॉर्ड कर लिया।