फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   thailand :  Before the cave campaign, evaluated every risk

थाईलैंड : अभियान से पहले हर जोखिम को आंका, जरा सी चूक पड़ सकती थी भारी

Wed, 11 Jul 2018 06:29 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
thailand :  Before the cave campaign, evaluated every risk

थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा से बच्चों को सुरक्षित निकालना बड़ी मिसाल है। हफ्ते भर तो अधिकारियों को यह समझने में लग गए कि उन्हें निकालें कैसे। चार किमी लंबी गुफा में ऊपर से ड्रिल से छेद करने और चार महीने तक मानसून खत्म होने जैसी बातों पर विचार किया गया।

विज्ञापन


जोखिम के हर पहलू को इसलिए आंका गया क्योंकि अभियान में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है और कोई अनहोनी घट सकती थी। ऐसा होता तो थाईलैंड की नौसेना न सिर्फ बच्चों के परिवारों के निशाने पर होती, बल्कि उसके अभियान सवाल उठ जाते क्योंकि अभियान पर पूरी दुनिया की नजर थी।

विज्ञापन

यह रास्ता प्रशिक्षित गोताखोरों के लिए भी चुनौतीपूर्ण था

thailand :  Before the cave campaign, evaluated every risk

बचाव प्रमुख ने असंभव से लगने वाले मिशन को पूरा करने की ठान ली। हालांकि तब भी गुफा में खतरनाक स्तर तक गिरता ऑक्सीजन का स्तर और बारिश के कारण पानी बच्चों तक पहुंचने के खतरे लगातार बने हुए थे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकालने का फैसला हुआ। यह रास्ता प्रशिक्षित गोताखोरों के लिए भी चुनौतीपूर्ण था।

वहीं बच्चों के पास गोताखोरी का कोई अनुभव नहीं था। गोताखोरों ने बच्चों को मास्क का इस्तेमाल करना और ऑक्सीजन की टंकी के सहारे पानी में सांस लेना सिखाया। लेकिन राहत कार्यों के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक थाई नेवी गोताखोर की मौत ने इस फैसले पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि अभियान को नहीं रोकने का फैसला किया गया और सभी सुरक्षित बचा लिया गया।

ट्रंप से लेकर मेसी की थी निगाह

thailand :  Before the cave campaign, evaluated every risk

ट्रंप से लेकर मेसी की थी निगाह 
यह पूरा अभियान इतना चुनौतीपूर्ण था कि दुनियाभर की चर्चित हस्तियां इस पर हर पल निगाह रखी हुई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फुटबाल स्टार लियोनल मेसी और तकनीकी दिग्गज एलन मस्क इसमें शामिल थे। वहीं ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे ने इस सफलता का सबसे पहले जश्न मनाया और राहत अभियान में अपनी जान देने वाले गोताखोर को श्रद्धांजलि दी।

बच्चे अस्पताल में, काउंसलिंग की जा रही
थाईलैंड की गुफा से रविवार और सोमवार को बचाए आठ बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों ने चॉकलेट की भी मांग की। हालांकि दो बच्चे निमोनिया से पीड़ित पाए गए थे लेकिन एंटीबायोटिक दिए जाने के बाद अब उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

विज्ञापन

एलन मस्क के रॉकेट से बनी मिनी टब का नहीं हुआ इस्तेमाल

thailand :  Before the cave campaign, evaluated every risk

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के स्थायी सचिव जेसाडा चोकेडम्रोंगसुक ने कहा कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वे खा रहे, चल रहे और बातें कर रहे हैं। दरअसल विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि मनोवैज्ञानिक आघात या गुफा में मिले संक्रमण से बच्चे लंबे समय के लिए प्रभावित हो सकते हैं।

एलन मस्क के रॉकेट से बनी मिनी टब का नहीं हुआ इस्तेमाल 
अमेरिकी अंतरिक्ष उद्योगपति एलन मस्क मंगलवार को अपना प्रोटोटाइप मिनी-टब लेकर थाईलैंड पहुंच गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वे पानी से भरी हुई और राहतकर्मियों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि अगर जरूरत होगी तो मिनी-टब तैयार है।

यह मिनी-टब रॉकेट के हिस्सों से बनी है और इसका नाम बच्चों की फुटबाल टीम के नाम पर ‘वाइल्ड बोर’ रखा गया है। हालांकि उनके मिनी टब का इस्तेमाल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed