फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist mulla mansoor

पाकिस्तान के इस आतंकी की सरपरस्ती में मजबूत हो रहा तालिबान

Tue, 06 Oct 2015 08:45 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
terrorist mulla mansoor

अफगानिस्तान में नाटो के हमलों से कमजोर पड़ता तालिबान अब फिर खड़ा होने लगा है। यहां के कुंदुज शहर पर उसका कब्जा होना इसका सबूत है।

विज्ञापन


तालिबान के और अफगान सरकार के कुछ वरिष्ठ नेता इसका पूरा श्रेय आतंकी संगठन के नये सरगना को देते हैं, जिसकी सरपरस्ती में तालिबान बदल रहा है।

तालिबान का नया सरगना मुल्ला अख्तर मुहम्मद मंसूर संगठन के पुराने प्रमुखों से कई मायनों में अलग है। यह एक व्यापारी और गुफाओं में न छुपकर बेफ्रिक होकर घूमने वाला है।

अफगान के कुंदुज शहर पर तालिबान के कब्जे ने मंसूर के कद को उन तालिबानी नेताओं की नजर में भी ऊंचा कर दिया है, जो उसका विरोध कर रहे थे। मंसूर को आक्रामक शैली वाला सरगना बताया जाता है। तालिबानी नेताओं के मुताबिक वह तबाही मचाने में डरता नहीं है और जितना उससे कहा जाए, उससे ज्यादा करता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान का खास मंसूर

terrorist mulla mansoor

वह आए दिन पाकिस्तान और दुबई के चक्कर काटता रहता है, फिर भले ही संयुक्त राष्ट्र ने उसके यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया हो। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि मंसूर की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ अच्छी सांठगांठ है।

व्यापारी भी है मंसूर
तालिबान का एक वरिष्ठ नेता बताता है कि मंसूर एक व्यापारी भी है। उसकी खुद की मोबाइल की एक कंपनी है।  वह तालिबान के पुराने सरगनाओं की तरह पहाड़ की गुफाओं में छुपकर नहीं रहता, बल्कि खुलकर घूमता है। मंसूर का पाकिस्तान और दुबई में भी घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed