{"_id":"d85018d83325e2d21ece7d1e6578efa2","slug":"terrorist-attack-in-ukraine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन हमले में 13 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
यूक्रेन हमले में 13 की मौत
Updated Thu, 22 Jan 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों के अनुसार विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर दोनेत्स्क में एक बस स्टॉप पर हुई गोलाबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार मारे जाने वाले लोगों में एक बस में सवार यात्री और पास ही खड़ी कार में सवार कुछ लोग शामिल हैं। पिछले हफ्ते दोनेत्स्क के दक्षिण-पश्चिमी इलाके बुहास में हुई गोलाबारी में 13 लोग मारे गए थे। दोनेत्स्क और लुहांस्क के कई इलाकों पर रूस समर्थक विद्रोहियों ने पिछले साल अप्रैल में नियंत्रण कर लिया था।
विज्ञापन
लाखों लोग विस्थापित
अप्रैल से अब तक के यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में 4,800 से अधिक संख्या में लोग मारे गए हैं और तकरीबन 12 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। पिछले साल मार्च में रूस ने यूक्रेन के काईमिया द्वीप पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
विज्ञापन
उसके बाद से ही यूक्रेन में रूस समर्थक लड़ाके विद्रोह कर रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि नौ हज़ार रूसी सैनिक विद्रोहियों का साथ दे रहे हैं लेकिन रूस ने इससे इनकार किया है।