फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist attack in turkey istanbul

तुर्की के इस्तांबुल शहर में बड़ा आतंकी हमला, 36 लोगों की मौत

Wed, 29 Jun 2016 06:10 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 29 Jun 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in turkey istanbul
तुर्की के शहर इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए बम धमाके में कम से कम 36 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के नजदीक धमाके किए हैं। कम से कम एक धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया है। कहा जा रहा है कि हमले के लिए कलाशनिकोव राइफ़ल का इस्तेमाल भी किया गया।
विज्ञापन


विमानों की आवाजाही रोक दी गई है और लोगों से कहा गया है कि वे अतातुर्क हवाई अड्डे से दूर रहें। घायलों को टैक्सियों और एंबुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


सरकार और कुर्द चरमपंथियों के बीच बीते साल संघर्ष विराम खत्म होने के बाद तुर्की में हाल के महीनों में कई बम धमाके हुए हैं। इनके लिए कुर्द पृथकतावादियों या इस्लामिक स्टेट को ज़िम्मेदार माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरीकी विदेश विभाग ने हाल ही में अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी कि वे तुर्की जाएं तो सावधानी बरतें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed