{"_id":"153ed600-98e5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"tensions-in-north-korea-says-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उत्तर कोरिया में तनाव काबू से बाहर'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'उत्तर कोरिया में तनाव काबू से बाहर'
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 30 Mar 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुस ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया का अपनी मिसाइलों को तैयार करके रखना एक चिंता का विषय बन सकता है और स्थिति काबू से बाहर हो सकती है।
विज्ञापन
कोरियाई प्रायद्वीप पर अमरीकी लड़ाकू विमान मंडराते हुए देख कर किम जोंग उन ने अपने मिसाइल प्रणाली को तैयार रहने का आदेश दिया।
इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से भी उत्तर कोरिया नाराज़ है।
उत्तर कोरियाई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने किम जोंग उन के हवाले से कहा कि ‘अब अमेरिका के साथ निपटने का वक्त आ गया है।’
केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन ने देर रात सेना की रॉकेट फोर्स के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने तय किया कि ‘साम्राज्यवादी अमेरिकी राष्ट्र के साथ निपटने का मौका आ गया है।’
विज्ञापन
तैयार है अमेरिका भी
रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने दक्षिण कोरिया में अमेरिकी बी-2 बॉम्बर लगाने जाने का विरोध किया और कहा कि इसका मतलब ये है कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध करवाना चाहता है।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रायद्वीप और हवाई व गुवाम में अमेरिकी बेस के अलावा उत्तर कोरिया को भी उत्तर कोरिया द्वारा संभावित हमले का निशाना बताया जा रहा है।
अमेरिका ने अपने लड़ाकू विमान गुरुवार को दक्षिण कोरिया भेजे थे क्योंकि दोनों देशों के बीच युद्घाभ्यास होना था।
लेकिन फिर भी अमेरिका ने कहा कि वे किसी भी संभावना के लिए तैयार हैं।
उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के कड़े रुख के समर्थन में हज़ारों सैनिक और विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया।
बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया के मित्र देश चीन ने शांति की अपील की है।
लेकिन रूस के विदेश मंत्री का कहना है कि स्थिति काबू से बाहर हो सकती है।