फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Taliban take responsibility for the blasts in Kabul

तालिबान ने ली काबुल धमाकों की जिम्मेदारी

Wed, 27 May 2015 03:16 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Taliban take responsibility for the blasts in Kabul

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कई धमाके हुए हैं और भारी गोलीबारी हुई है। वजीर अकबर खान इलाके में कम से कम एक दर्जन धमाके हुए हैं। इस इलाके में कई दूतावास और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के निवास हैं। सरकार के एक मंत्री का कहना है कि लड़ाई खत्म हो गई है। चारों हमलावर मारे गए हैं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


गेस्ट हाउस पर निशाना
काबुल पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि लगता है कि हमला एक गेस्ट हाउस को निशाना बनाकर किया गया। काबुल में मौजूद बीबीसी संवाददाता संजॉय मजूमदार का कहना है कि "उन्होंने लगातार धमाके सुने, गोलियों की आवाजें सुनीं और ग्रेनेड की भी आवाज़ थी।
विज्ञापन


"एसोसिएटेड प्रेस का कहना है कि हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब पौने ग्यारह बजे शुरू हुआ और इसके बाद पुलिस वाले स्ट्रीट लाइट तोड़ते देखे गए ताकि उनके आने-जाने के बारे में किसी को पता न चले। कुछ ही दिन पहले तालिबान चरमपंथियों ने काबुल में एक गेस्ट हाउस पर हमला किया था। हमले में 14 लोग मारे गए थे जिनमें कुछ विदेशी भी थे। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रब्बानी परिवार के गेस्ट हाउस पर किया हमला

Taliban take responsibility for the blasts in Kabul

बीती रात जिस गेस्ट हाउस पर हमला हुआ है, उसके बारे में अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बीबीसी को बताया है कि चरमपंथियों ने जिस गेस्ट हाउस पर हमला किया है, उसका नाम पहले हीतल गेस्ट हाउस हुआ करता है।

तालिबान ने दिसम्बर 2009 में भी इस गेस्ट हाउस पर हमला किया था अब इस गेस्ट हाउस को रब्बानी गेस्टहाउस के नाम से जाना जाता है।

ये गेस्ट हाउस रब्बानी परिवार का है। रब्बानी परिवार में अफगानिस्तान के मौजूदा विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी और देश के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed