फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   syria is a biggest factory of terrorism

'दुनिया में सीरिया आतंकवाद की सबसे बड़ी फैक्टरी'

Tue, 17 Nov 2015 04:35 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
syria is a biggest factory of terrorism

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने सीरिया को 'आंतकवाद की सबसे बड़ी फैक्ट्री' बताया है। पेरिस हमलों के बाद राष्ट्रपति ओलांद ने फ्रांस की संसद में अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सीरिया के मुद्दे पर आपसी सहयोग बढाने की अपील की।

विज्ञापन


ओलांद ने कहा, "सीरिया आतंकवादियों की सबसे बड़ी फैक्ट्री बन चुका है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे लगातार देखा है।"

उन्होंने कहा, "फ्रांस ने इस संकट के शुरू में ही कहा था कि इस मुद्दे पर एकता होनी चाहिए, जो कार्रवाई करने के लिए बहुत ज़रूरी है।"

शुक्रवार को पेरिस में इस्लामिक स्टेट के हमलों में लगभग 130 लोग मारे गए। ओलांद ने फ़्रांस को युद्ध की स्थिति में बताते हुए कहा कि पेरिस हमले जंगी कार्रवाई थे और फ़्रांस इसके जवाब में इस्लामिक स्टेट को तबाह करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ तुर्की में जी20 देशों की बैठक में विश्व नेताओं ने कहा कि 'आतंकवाद से निपटने के लिए और कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed