फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   syria chemical attack 80 people dead

सीरिया में कैमिकल अटैक और हवाई हमला, 80 लोगों की मौत

Mon, 09 Apr 2018 06:43 AM IST
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत Updated Mon, 09 Apr 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
syria chemical attack 80 people dead
सीरिया कैमिकल अटैक - फोटो : FILE PHOTO

सीरिया में विद्रोहियों के अंतिम बचे इलाके पूर्वी घोउटा में सेना ने हवाई और रासायनिक हमले किए। निगरानी समूहों का दावा है कि इसमें 80 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दर्जनों की संख्या में लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। उधर, अमेरिका ने रासायनिक हमले की निंदा की है। 

विज्ञापन


घोउटा के विद्रोही समूह जैश अल इस्लाम और सीरियाई सरकार के बीच वार्ता, युद्ध विराम की रिपोर्ट आ रही थीं। ऐसे में शनिवार और रविवार को हुआ यह हमला चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को सीरियाई सेना ने क्लोरीन गैस से हमला किया, लेकिन सीरियाई सरकार, मीडिया और सहयोगी देश रूस इन रिपोर्ट को मनगढंत बता रहा है। असद की सेना ने घोउटा के डौमा में भी हमला किया है। राजधानी दमिश्क के नजदीक स्थिति इस कस्बे में विद्रोहियों की पकड़ काफी मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते रिपोर्ट आई थी कि कई विद्रोहियों और उनके परिवार वालों ने इलाके को छोड़ना शुरू कर दिया है। पर कई विद्रोहियों ने यहां से निकलने से इनकार भी किया है। विद्रोहियों ने एक समूह ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिससे बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा है। हालांकि इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed