स्विस रेलवे ने दी शौच करने के तरीके की हिदायत
(फोटो साभार- The Indian Express)
लगातार सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी से परेशान हो चुके स्विस रेलवे कंपनी ने एशियन पर्यटकों को शौचालय करने के तरीके की हिदायत दी है कि किस तरह से टॉयलट की शीट पर बैठा जाए।
कंपनी एक पोस्टर लगाया है जिस पर टॉयलट करने का साइन बना हुआ है। टॉयलयट करने के तरीके के हिदायत वाले पिक्टोग्राम स्विस रेलवे कंपनी के उन ट्रेनों पर लगे हैं जो वहां के प्रमुख पर्यटक स्थल माउंट रिगी जाती हैं।
इन पोस्टरों मे इस बात की भी हिदायत गई है किस तरह से टॉयलट पेपर को उपयोग में लाने के बाद उसे नष्ट किया जाए। पोस्टरों पर इसकी भी हिदायत दी गई है कि जिन शौचलयों में कचरे के डिब्बे नहीं हैं वहां पेपर को किस तरह से फेंका जाए।
शॉवर में ही शौच करते हैं पर्यटक!
मध्य स्विटजरलैण्ड में लेक ल्यूसर्न के मार्केटिंग डॉयरेक्टर रॉजर जॉस का कहना है कि ऐसा लगता है कि जो पर्यटक आते हैं कि उन्हें टॉयलट पेपर को कैसे नष्ट किया जाए उन्हें यह भी पता नहीं है।
स्विस टूरिस्ट बोर्ड ने भी आरोप लगाया है कि विदेशी पर्यटक शॉवर में ही शौच करते हैं। टूरिस्ट ऑफिस के हेड मार्सेल फ्यूरर का कहना है कि गल्फ क्षेत्र और एशियन देशों से आने पर्यटकों को हमारे जीने का सलीका नहीं पता है।
ऐसा कई बार हुआ है कि लोग शौचालय के बजाय शॉवर में ही शौच कर लेते हैं। स्विटजरलैण्ड अपनी साफ सफाई के लिए खासा प्रसिद्ध है और वो अपने यहां आने वाले पर्यटकों को साफ सफाई की सीख देने की पूरी कोशिश करते हैं।