यूके: यूं ही कर दिया ऑपरेशन, भारतीय मूल के डॉक्टर पर 57 मरीजों ने किया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के सर्जन पर उसके 57 अमेरिकी मरीजों ने मुकदमा किया है। इनका आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जरुरत के ही उन लोगों का ऑपरेशन कर डाला।
डॉ मनु नायर पर आरोप है कि वो बीमारी ना होने की स्थिति में पुरुष ग्रंथि के कैंसर का इलाज कर रहे थे। इसके साथ ही यूके की जनरल मेडिकल कांउसिल की जांच में भी ये बात सामने आई है।
मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर ये भी आरोप है कि उसने कुछ मरीजों को लेजर ट्रीटमेंट भी दिया था। जीएमसी ने डॉक्टर के लाइसेंस पर जुलाई 2017 तक के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं।
इस मामले पर ट्रस्ट ने भी माफी मांगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी पुरुष ग्रंथि निकलवा चुके मरीजों ने एनएचएस ट्रस्ट द्वारा चल रहे बर्मिंघम के एनएचएस अस्पताल में संपर्क किया जहां नायर काम करते थे।
नायर बर्मिंघम के नजदीक सोलिहुल के स्पाइर हॉस्पिटल में भी नायर काम करते थे। डॉक्टर ने ट्रस्ट से 2015 में इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस मामले पर ट्रस्ट ने भी माफी मांगी है।
आरोपी डॉक्टर यूके के टीवी शो 'इम्बेरिसिंग बॉडीज' में मेडिकल एक्सपर्ट के रुप में भी नजर आ चुका है। हालांकि खुद पर लगे आरोपों के बारे में डॉक्टर ने कुछ भी नहीं कहा है।