फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Suicide bombers launch deadly attack on Nigerian mosque

मस्जिद में नमाज के वक्त फटा बम, मौके पर ही 30 की मौत

Fri, 16 Oct 2015 04:17 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
Suicide bombers launch deadly attack on Nigerian mosque

नाइजीरिया की एक मस्जिद में मानव बम फटने से मौके पर ही 30 लोगों की मौत हो गई। मस्जिद में दोहरा आत्मघाती हमला किया गया। यह हमला नाइजीरिया के उत्तरी पूर्व र्बोनो राज्य में हुआ है। यह जानकारी वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।

विज्ञापन


अलजजीरा के मुताबिक जिस समय यह हमला किया गया उस समय मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि यह धमाका मस्जिद के अंदर ही हो गया।

आत्मघाती हमलावरों ने ऐसे समय हमले को अंजाम दिया जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इस हमले की चपेट में आ जाएं। अभी तक इस आत्मघाती हमले की किसी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


पर माना जा रहा है कि इसके पीछे बोको हरम का हाथ हो सकता है। बोको हरम आतंकी समूह ने पिछले कई महीनों में इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।

परेशान होकर बोको हराम ऐसे आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा

Suicide bombers launch deadly attack on Nigerian mosque

पिछले महीनों में जो भी हमले हुए हैं उनमें से अधिकतर आत्मघाती हमलों के रूप में अंजाम दिए गए हैं। इससे पहले बुधवार को र्बोनो राजधानी के माईदुगुरी में हुए तीन बम विस्फोट में पांच नागरिक और तीन आत्‍मघाती मारे गए थे।

1 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 39 लोग इस हमले में घायल हो गए थे। यह हमला मिलिट्री बेस कैंप के नजदीक किया गया था।

20 सितंबर को हुए आतंकी हमले में 117 लोगों की मौत हो गई थी। अल जजीरा के मुताबिक नाइजीरियन आर्मी को पिछले कुछ समय में बोको हरम को पीछे खदेड़ने में बड़ी मदद मिली है। इसी से परेशान होकर बोको हरम ऐसे आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed