फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sri Lanka Crisis : Shock for President Sirisena, one vice minister resigned

श्रीलंका संकट : राष्ट्रपति सिरीसेना को झटका, सरकार से एक उपमंत्री का इस्तीफा

Wed, 07 Nov 2018 05:02 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Crisis : Shock for President Sirisena, one vice minister resigned

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना को मंगलवार को तब तगड़ा झटका लगा जब यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) सरकार के एक उपमंत्री ने इस्तीफा दे दिया और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे का समर्थन किया।

विज्ञापन


सिरीसेना/राजपक्षे के 96 सांसदों की सूची में शामिल रहे सांसद मनुशा नानायक्कारा ने राष्ट्रपति सिरीसेना को पत्र में कहा कि उनकी राय में विक्रमसिंघे अभी भी वैध प्रधानमंत्री हैं, जैसा कि स्पीकर कारू जयसूर्या का कहना है। उन्होंने सिरीसेना का पक्ष छोड़ने के लिए और विक्रमसिंघे के खेमे में शामिल होने के लिए श्रम और विदेश रोजगार उपमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि उन्होंने 1 नवंबर को ही उपमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन

वीडियो मैसेज में कही विक्रमसिंघे को समर्थन की बात

नानायक्कारा ने एक वीडियो मैसेज में कहा, वह मनमाने तरीके से राजनीतिक नियुक्तियों को स्वीकार नहीं करते और लोकतंत्र की रक्षा और समर्थन के लिए विक्रमसिंघे का समर्थन करते रहेंगे। नानायक्कारा ने यह घोषणा ऐसे समय की जब कुछ घंटे पहले ही सिरीसेना ने सार्वजनिक रूप से कहा कि लोगों को इस बात पर शक नहीं करना चाहिए कि हमें 225 में से 113 सदस्यों का बहुमत प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed