{"_id":"596a59ff4f1c1b44458b471f","slug":"sp-complaints-were-heard-in-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में एसपी ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
समाधान दिवस में एसपी ने सुनी शिकायतें
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:37 PM IST
सार
एसपी ने किया निरीक्ष्ाण्ा
विज्ञापन
मौदहा कोेतवाली का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। कस्बे में नाबालिग बच्चों से ऑटो चलवाने की शिकायत पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। इस पर पुलिस ने अभियान चला करीब एक दर्जन वाहनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं। इसमें उरदना गांव निवासी शिवलाल ने बताया कि उसके दो पुत्र श्यामबाबू व ईश्वरीबाबू हैं। उसके पास 15 बीघा जमीन है। इस पर विवाद हो रहा है। एसपी ने राजस्व व पुलिस मौके पर जाकर मामले का स्थायी समाधान कराने को कहा। लेखपाल अपनी यूनिफार्म में नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने तहसीलदार राकेश मौर्य से कहा कि यह उचित नहीं है। लेखपालों को निर्देश हैं कि निर्धारित यूनिफार्म के साथ आए। एसपी ने कोतवाली भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद शनिवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। थाने के एक ओर चहारदीवारी न होने पर इसका प्रस्ताव मांगा और जिस स्थल पर कोतवाली संचालित है वह एक पुराना किला होने के कारण उसके अंदर काफी जमीन है। मगर उसमें मलबे का ढेर को साफ कराने के निर्देश दिए। आवासीय भवनों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसपी ने किया निरीक्ष्ाण्ा