{"_id":"58c32ada4f1c1b8238dc43ad","slug":"south-sudan-two-indian-men-in-oil-firm-kidnapped-by-pirates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी सुडान में दो भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दक्षिणी सुडान में दो भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sat, 11 Mar 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी सुडान की एक तेल कंपनी में काम करने वाले दो भारतीयों को वहां के तट से समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत कर लिया गया। 22 वर्षीय मिथुन गणेश और 42 वर्षीय एडवर्ड एंब्रोज के परिवार वाले दक्षिणी तिरुनेल्वेली के वडक्कनकुलम के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तेल कंपनी ने उन्हें फोन करके यह सूचना दी।
विज्ञापन
दक्षिणी तट की कार्गो शिप पर काम करने के दौरान समुद्री डाकुओं ने उनका अपहरण कर लिया। उनके परिवार वालों ने स्थानीय राधापुरम के विधायक इन्बादुरई के पास एक याचिका दी है जिस पर इन्बादुरई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे मुख्यमंत्री पलानीसामी के माध्यम से इस याचिका को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। यह जानकारी विधायक के कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
विज्ञापन