फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South korea Pastor sentenced for 15 years jail for raping women in God's name

दक्षिण कोरिया में दुष्कर्मी पादरी को 15 साल की जेल

Fri, 23 Nov 2018 01:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
South korea Pastor sentenced for 15 years jail for raping women in God's name
पास्टर जैरॉक ली - फोटो : Washington post

दक्षिण कोरिया के मेगा चर्च के पादरी जैरॉक ली जिसने भगवन यीशु के नाम पर 8  महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद गुरुवार को 15 साल की सजा सुनाई गयी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पादरी ने पीड़ितों से कहा कि वो भगवान के दिए हुए आदेशों का पालन कर रहा है। 

विज्ञापन


अपने फैसले में कोर्ट ने बताया कि पीड़ित महिलाएं मानसिक तौर पर पादरी ली के आदेशों का पालन करने को बाध्य थीं। बता दें कि पीड़ित महिलाएं बचपन से चर्च जा रही हैं और उनके अनुसार ली के आदेशों का पालन करना उनके लिए स्वर्ग का रास्ता बनाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के इसी विचारधारा का फायदा पादरी ने उठाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, पादरी जैरॉक ली मनमिन सेंट्रल चर्च के प्रमुख हैं, जिसके करीब 133000 अनुगामी हैं और पुरे विश्व में कम से कम 10000 शाखाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ली को वर्ष 1999 में कोरिया की ईसाई कॉउंसिल से उसके विधार्मिक विचारों के कारण निकाल दिया गया था। कोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान ली ने तथ्यों से साफ इंकार किया और अपने किये गए कुकर्म का कोई पछतावा भी जाहिर नहीं किया। करीब 20 सालों से ली अपनी ताकत का गलत फायदा उठा कर महिलाओं को बहला फुसला के उनके साथ दुष्कर्म करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed