फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   south and north korea kim jong un america nuclear attack

65 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर किम-मून ने शुरू किया शांति का नया युग

Sat, 28 Apr 2018 01:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
south and north korea kim jong un america nuclear attack

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की सीमा पर राष्ट्रपति मून जे इन से ऐतिहासिक मुलाकात की। नतीजा भी वक्त के पन्नों में दर्ज हो गया। दोनों नेताओं में कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से पूरी तरह मुक्त बनाने और शांति स्थापित करने पर सहमति बनी। 65 साल लंबी दुश्मनी भूलकर दोनों देश करीब आते नजर आए।

विज्ञापन


किम और मून ने पनमुनजोम घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद गले भी मिले। पनमुनजोम में हुई मुलाकात में सहमति बनी कि वे छह दशक पहले छिड़े कोरियाई युद्ध को इस साल स्थायी रूप से खत्म कर देंगे क्योंकि 1953 में दोनों देशों में युद्ध विराम हुआ था, शांति समझौता नहीं। मून जल्द ही प्योंगयांग भी जाएंगे। दोनों नेता नियमित बैठक करने और फोन पर सीधे बातचीत को भी राजी हुए। कुछ महीने पहले जब उत्तर कोरिया लगातार परमाणु बम और मिसाइल परीक्षण कर रहा था, तब इस मुलाकात के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था।
विज्ञापन


बिना दर्द के जीत नहीं : किम
दक्षिण कोरिया की सीमा में पहुंचते ही किम भावुक दिखे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ मून से हाथ मिलाया और वादा किया कि वे एक समझौते तक पहुंचेंगे। इससे दोनों देशों में सहयोग बढ़ेगा और फिर युद्ध का इतिहास नहीं दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, कुछ गलतियां और कमियां हमारी ओर से भी रही होंगी, पर जीत बिना दर्द के हासिल नहीं होती। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बातचीत का स्वागत किया है। जल्द ही उनकी भी किम से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed