{"_id":"5aa7d45e4f1c1b3a058b4fff","slug":"south-african-court-allows-bank-of-baroda-to-leave-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी कोर्ट ने बैंक ऑफ बड़ौदा को दी देश छोड़ने की इजाजत, गुप्ता बंधुओं की आखिरी उम्मीद खत्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दक्षिण अफ्रीकी कोर्ट ने बैंक ऑफ बड़ौदा को दी देश छोड़ने की इजाजत, गुप्ता बंधुओं की आखिरी उम्मीद खत्म
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च अदालत ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को अगले महीने तक देश छोड़ने की अनुमति दे दी है। भारतीय मूल के विवादित तीनों गुप्ता बंधुओं पर वहां भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं और बीओबी का उनसे संबंध है।
विज्ञापन
प्रीटोरिया हाईकोर्ट के जज तेंदेया मवुंदला ने सोमवार को गुप्ता बंधुओं से जुड़ी 20 कंपनियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मांग की थी कि बीओबी को सभी खाते बंद करने और देश छोड़ने से रोक दिया जाए। भारतीय बैंक ने अपनी वैश्विक रणनीति में संशोधन के उद्देश्य से पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में अपने सभी संचालन बंद करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
अजय, अतुल और राजेश गुप्ता के अरबों के भ्रष्टाचार के आरोपों में शामिल होने की खबरें सामने आने के पर सभी दक्षिण अफ्रीकी बैंकों द्वारा गुप्ता बंधुओं से अलग हो जाने के बाद केवल बीओबी ही उनकी कंपनियों के साथ काम कर रही थी। जज मवुंदला ने अपने आदेश में कहा कि अदालत बीओबी के देश के छोड़ने के निर्णय में दखलअंदाजी नहीं कर सकता।
विज्ञापन