{"_id":"f358fe56-8667-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"smart-walking-stick-to-help-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का रास्ता बताएगी ‘स्मार्ट छड़ी’","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
घर का रास्ता बताएगी ‘स्मार्ट छड़ी’
Updated Wed, 06 Mar 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
जापानी कंपनी फुजित्सु ने बुजुर्गों के लिए एक स्मार्ट छड़ी बनाई है, जिसमें सेटेलाइट नेविगेशन की सुविधा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
नई पीढ़ी की ये छड़ी ना सिर्फ बुजुर्गों को अपने घर का रास्ता ढूंढनें में मदद करेगी बल्कि उनके दिल की धड़कन और शरीर के तापमान पर भी नजर रखेगी।
बुजुर्गों की स्थिति को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। अगर इस छड़ी का इस्तेमाल करने वाला इंसान गिर जाए तो ये छड़ी ईमेल अलर्ट भी भेज देगी। इस तरह की तकनीक जापान की बुजुर्ग होती जनसंख्या के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।
जापान की फुजित्सु और अन्य कंपनियां इस तरह के तरीके खोज कर रही हैं जिनसे लोग ज्यादा से ज्यादा गतिशील हो सकें और आपस में जुड़े भी रहें।
इस तरह की तकनीक की मदद से लोगों के लंबी उम्र तक काम करने की संभावना बढ़ जाएगी। इस स्मार्ट छड़ी को बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया।
विज्ञापन
ये छड़ी जीपीएस, 3जी और वाईफाई के जरिए नेटवर्क से जुड़ी होगी। साथ ही इस छड़ी में एलईडी स्क्रीन लगी है। अगर इस छड़ी को इस्तेमाल करने वाला इंसान तय दिशा से दूसरी ओर मुड़ता है तो ये छड़ी वाइब्रेट करती हैं और सही दिशा की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
ये छड़ी गूगल एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। इस छड़ी का इस्तेमाल करने वाले बुजुर्ग के दिल की धड़कन अगर तेज होती है तो ये अपने आप आपतकालीन सेवाओं को सूचित कर देगी।
नए जमाने की ये छड़ी कब बाजार में उपलब्ध होगी, ये अभी स्पष्ट नहीं है।