फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Shooting under way at Radisson hotel in Bamako,mali

माली में बंधक संकट खत्म, होटल में 18 शव मिले

Fri, 20 Nov 2015 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
Shooting under way at Radisson hotel in Bamako,mali

माली की सरकार ने बताया कि बमाको में स्थित होटल को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब होटल में कोई भी बंधक नहीं है। होटल से सेना को 18 शव मिले हैं। आतंकवादी संगठन अल जजीरा से जुड़े एक संगठन ने इस मामले में जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में रेडिसन ब्लू होटल में फंसे 20 भारतीय सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

माली में भारतीय राजदूत ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि 137 लोग अब भी बंधक बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि रेडिसन ब्लू होटल में 10 आतंकियों ने 170 के करीब लोगों को बंधक बना लिया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 80 लोगों को मुक्त करा लिया है। 
विज्ञापन


माली के सरकारी चैनल के अनुसार 80 बंधकों को होटल से छुड़ा लिया गया है। छूटने वालों में कौन-कौन है उसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

अल जजीरा टीवी के अनुसार रेडिसन ब्लू होटल में लोगों को बंधक बनाने वाले 'अंसार अल-दिन' गुट के सदस्य हैं।  चैनल के माली संवाददाता के अनुसार अंसार अल-दिन "एक चरमपंथी समूह है जो माली में इस्लामिक शरीया लागू करना चाहता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फाबियस ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि फ्रांसीसी बमाको में हमलावरों से मुकाबला करने के लिए 'हर जरूरी कदम' उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि बमाको में फ्रांसीसी दूतावास में एक आपातकालीन दस्ते को तैनात कर दिया गया है। माली के राष्ट्रपति कार्यालय ने सुबह ट्वीट कर इन होटल पर बंधक बनाए जाने की पुष्टि की थी।

ट्वीट में लिखा था, "बमाको के रेडिसन ब्लू होटल पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया है जिन्होंने 170 लोगों को बंधक बना लिया है।"

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को सुरक्षाबलों के एक सूत्र ने बताया कि हमला करते समय बंदूकधारी 'अल्लाहू अकबर' चिल्ला रहे थे। बमाको में मार्च में हुए हमले, जिसमें पांच लोग मारे गए थे, के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उस समय भी हमलावर यही नारे लगा रहे थे।

रॉयटर्स ने सुरक्षा बल के स्रोत के हवाले से कहा कि बंदूकधारियों ने रेडिसन ब्लू होटल से कुछ लोगों को छोड़ दिया है जिनमें वह शामिल हैं जो कुरान की आयतें बोल सकते थे।


बमाको में अमरीकी दूतावास ने ट्वीट किया है कि वो "रेडिसन होटल में एक शूटर के गोलीबारी की कार्रवाई के बारे में सचेत है। "सभी अमरीकी नागरिकों के "उचित जगह पर सुरक्षित रहने" और अपने परिवारों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित" किया गया है।

रेजिडोर होटल समूह रेडिसन ब्लू होटल का मालिक है। समूह ने भी कहा है कि वह इस बात से परिचित है कि आज उसके होटल में लोगों को बंधक बनाया गया है।

इसी साल अगस्त में माली के सेवारे शहर में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें पाँच संयुक्त राष्ट्र कर्मी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed