{"_id":"644d96fa-d23d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"seventy-killed-in-bomb-blasts-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में बम धमाके और हमले, 70 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में बम धमाके और हमले, 70 मरे
Updated Tue, 11 Jun 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक़ी के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बम धमाकों और हमलों में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सबसे पहले दयालह राज्य के शिया बहुल शहर में दो कार बम विस्फोट और आत्मघाती हमला हुआ। इन हमलों में तेरह लोग मारे गए और पचास लोग घायल हुए।
इसके बाद सुन्नी बहुल शहर मोसुल में सुरक्षा चौकियों के निकट हुए कार बम धमाकों में कम से कम 24 लोग मारे गए।
इसके अलावा करकोक, ताजी और तकरयत में हुए हमलों में भी दर्जनों लोग जान से हाथ धो बैठे।
इराक में हिंसा में फिर से वृद्धि देखी जा रही है जिसमें सांप्रदायिक हिंसा काफी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जून 2008 के बाद से अब तक पिछला महीना इराक में सबसे खूनी माह साबित हुआ। उस महीने 1045 इराकी नागरिक और सुरक्षा अधिकारी हिंसा में मारे गए।
विज्ञापन
कई हमले
दयालह प्रांत में धमाकों का निशाना सब्जी मंडी बनी जो कि प्रांतीय राजधानी बिकोबह के पास स्थित है। एक स्थानीय किसान हसन हादी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "मैं तरबूज बेच रहा था कि तभी मैंने बाजार के प्रवेश द्वार पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी। मैं उड़ती धूल में वहां से भागा।"
विज्ञापन
इस क्षेत्र में हाल के दिनों में कई हमले हुए हैं। शुक्रवार को दयालह के मकदादया क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने दस ईरानी श्रद्धालुओं को मार दिया था।
सोमवार को ही दोपहर में बगदाद के उत्तर में ताजी क्षेत्र में मछली बाजार में एक कार बम विस्फोट में कम से कम 7 लोग मारे गए।
इस घटना के कुछ देर बाद मोसुल में इराकी पुलिस और सेना को बम धमाकों से निशाना बनाया गया और इन हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई।
चिकित्सा सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि मरने वालों में से ज्यादातर का संबंध इराकी सुरक्षा बलों से ही है। इन हमलों के बाद कंडक्टर में कर्फ्यू लगा दिया गया।
अब भी किसी समूह ने सोमवार को हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।