{"_id":"65ecbab4-c4e0-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"seven-dead-in-kabul-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल: तालिबान के हमले में 7 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
काबुल: तालिबान के हमले में 7 लोगों की मौत
Updated Sat, 25 May 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक बड़े धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद वहाँ कई घंटों तक गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनी गईं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शहर के कुछ हिस्सों की घेराबंदी कर दी गई है।
हमले में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन का गेस्ट हाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है और इसके दो कर्मचारी घायल हुए हैं।
तालिबान के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि गेस्ट हाउस उनके निशाने पर था। घटना में इस संगठन में काम करने वाली एक इतालवी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन नेपाली गार्ड भी घायल हो गए जिनमें से बाद में एक की मौत हो गई। घटना में एक अफ़ग़ान अधिकारी की भी मौत हो गई।
तालिबान के एक प्रवक्ता ने घटना की ज़िम्मेदारी ली है।
धमाका
काबुल से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ धमाका काफी जोरदार था। उसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
काबुल के पुलिस प्रमुख जनरल अयूब सलांगी ने बताया, "हम एक सुनियोजित हमले से निपट रहे हैं। अफगान सेना उनसे निपट लेगी।"
इलाक़े के दुकानदारों का कहना है कि धमाके के कारण इमारतों के शीशे टूट गए।
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि दो धमाके हुए हैं और दूसरा धमाका पहले धमाके से शक्तिशाली था।