{"_id":"037b01be-b460-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"self-cooling-helmet-made-by-indonesian-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हेलमेट आपके सिर को ठंडा रखेगा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ये हेलमेट आपके सिर को ठंडा रखेगा
Updated Sat, 04 May 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में महज 13 साल के एक लड़के लिनियस नारा परदाना ने एक ऐसा हेलमेट बनाया है जो अपने आप सिर को ठंडा रखता है।
विज्ञापन
यानि आपने अगर इस हेलमेट का इस्तेमाल किया तो भीषण गर्मी में भी यह आपके सिर को एकदम ठंडा रखेगा।
अपने इस खोज के बारे में लिनियस ने बीबीसी की इंडोनेशियाई सर्विस को बताया, “मैंने इस हेलमेट में एक जेल का इस्तेमाल किया है ताकि मोटरसाइकिल चलाने वालों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।”
ये ख़ास जेल क्या है?
इसके बारे में लिनियस ने बताया, “हमने इसके लिए सोडियम पालीऑक्रलेट का इस्तेमाल किया है, इसका इस्तेमाल बेबी पैम्पर बनाने में भी होता है। हमने इसका इस्तेमाल कूलिंग जेल के तौर पर किया था।”
विज्ञापन
कच्ची उम्र में कमाल
इस जेल के इस्तेमाल से कितनी ठंडक हो सकती है। इस बारे में लिनियस ने बताया, “हमने प्रयोग के दौरान देखा कि जब बाहरी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होता है तो हेलमेट के अंदर तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है।”
विज्ञापन
लिनियस की इस कामयाबी पर उन्हें दुनिया भर से पुरस्कार मिल रहे हैं। बीते साल थाईलैंड में 13 साल के लिनियस को इंटरनेशनल यंग इंवेंटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हाल ही में वे जाकार्ता में आयोजित साइंस ओलंपियाड के फ़ाइनलिस्ट रहे।
अपनी इस कामयाबी पर लिनियस कहते हैं, “इसके लिए मुझे देश-विदेश में काफी सम्मान मिल रहा है। मैं भी दूसरे खोजकर्ताओं की तरह ऐसे उत्पाद बनाना चाहता हूं जिससे दूसरे लोगों को मदद मिले।”
लिनियस ने इस हेलमेट को व्यवसायिक तौर पर पिछले ही महीने इंडोनेशियाई बाज़ार में उतारा है। और देखते ही देखते ये हेलमेट इंडोनेशिया में बेहद लोकप्रिय हो गया है।