फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   saudi prince donate 32 billion doller

2 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति दान कर दी इस राजकुमार ने

Thu, 02 Jul 2015 05:57 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
saudi prince donate 32 billion doller

सऊदी अरब के राजकुमार अल वलीद बिन तलाल ने अपनी 32 अरब डॉलर की संपत्ति दान करने की घोषणा की है। साठ साल के राजकुमार अल वलीद दुनिया के सबसे धनी लोगों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि वो बिल और मिलिंडा गेट्स की ओर से स्थापित गेट्स फ़ाउंडेशन से प्रभावित है।

विज्ञापन


पैसे का उपयोग इस पैसे का उपयोग सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक आपदा के समय तेज़ी से राहत पहुंचाने के लिए किया जाएगा। राजकुमार अल वलीद के इस क़दम की सराहना करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि यह दुनिया भर में परोपकार के काम में लगे लोगों को प्रेरणा देगा।
विज्ञापन


अमरीका पत्रिका फ़ोर्ब्स की दुनिया के सबसे धनी लोगों को सूची में राजकुमार अल वलीद का नाम 34वें नंबर है। यह पैसा राजकुमार के संगठन अल वलीद फ़िलैंथ्रॉपीस को दिया जाएगा। इस संगठन को वो पहले ही साढ़े तीन अरब डॉलर दान कर चुके हैं। किसी सरकारी पद पर काम न करने वाले राजकुमार निवेश करने वाली संस्था किंगडम होल्डिंग के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

''परोपकार एक व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है''

saudi prince donate 32 billion doller

इस कंपनी के पास दी फ़ोर सीज़न्स, फ़ेयरमांड और राफेल जैसे होटल के साथ-साथ न्यूज़ कार्प, सिटिग्रुप, ट्विटर और ऐपल में हिस्सेदारी है। राजकुमार अल वलीद तलाल की ऐपल और ट्विटर में हिस्सेदारी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''परोपकार एक व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है, जिसे मैंने तीन दशक पहले शुरू किया था। यह इस्लाम का मूलभूत तत्व है।''

राजकुमार अल वलीद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस क़दम से सांस्कृतिक समझ बढ़ाने, समुदायों के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास, प्राकृतिक आपदा के समय तेज़ी से मदद पहुँचाने और दुनिया को और अधिक उदार बनाने में मदद मिलेगी।

राजकुमार अल वलीद ने अपनी संपत्ति दान करने की घोषणा रमजान के पवित्र महीने में की है, जब मुसलमानों को ज़रूरतमंदों की मदद और परोपकार के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि दान की यह रकम कुछ सालों में दी जाएगी और बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी इस पर नज़र रखेंगे, जिसके वो अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed