फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   saudi arab government release online advertisment

सऊदी अरब में सिर कलम करने वालों की भर्ती के लिए विज्ञापन

Tue, 19 May 2015 03:02 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
saudi arab government release online advertisment

सऊदी अरब की सरकार को हत्या के दोषियों का सिर कलम करने के लिए लोगों की जरूरत है। सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक ऑनलाइन विज्ञापन निकाला है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि सिर कलम करने के लिए आठ लोगों की जरूरत है। नागरिक सेवा मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया है कि सफल आवेदक सऊदी अरब के नागरिक होने चाहिए।
विज्ञापन


सऊदी अरब में हत्या, बलात्कार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों का सिर कलम कर दिया जाता है। इसके अलावा चोरी करने वालों के हाथ-पैर भी सजा के तौर पर काट दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिग्री की जरूरत नहीं

saudi arab government release online advertisment

विज्ञापन में कहा गया है कि इसके लिए उम्मीदवारों को किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। सऊदी अरब में इस तरह की सजाएं जुमे की नमाज के बाद दी जाती हैं और इसके लिए आमतौर पर तलवार का इस्तेमाल किया जाता है।

मालूम हो कि आंतकी संगठन आईएस ने भी सिर कलम करने वालों की जरूरत के लिए संगठन की ओर से एक विज्ञापन जारी किया था। जिसमें सिर कलम करने वाले लोगों की भर्ती के बारे में कहा गया। चरमपंथी आतंकी संगठन आईएस ने पिछले दिनों में कई लोगों के सिर कलम कर उन्हें मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed