जब भरी सड़क पर कपड़े उतार पैसे मांगने लगीं ये युवतियां
रूस के कजान शहर में कुछ युवतियों ने उस समय खलबली मचा दी जब वह भरी सड़क पर कपड़े उतारने लगीं। दरअसल इन युवतियों ने अपने कपड़े उतारे और अंडर गार्मेट्स में सड़क से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर लोगों से कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगने लगीं।
इस पूरे किस्से को एक राहगीर ने अपने स्मार्टफोन में कैप्चर लिया जिसमें लड़कियां हर गाड़ी वाले से 100 रूबल की मांग करती दिखायी दे रही हैं।
आधी नंगी महिलाओं में से एक कैमरे पर यह कहती दिख रही है- 'क्या आपके पास टी-शर्ट के लिए 100 रूबल्स हैं। हम खरीदारी के लिए जा रहे हैं। कृपया हमारी मदद करें।'
युवतियां एक वर्कशॉप में ले रही थीं हिस्सा
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस स्टंट में 7 नौजवान युवतियां शामिल थीं। युवतियों के इस अजीब व्यवहार के पीछे की वजह भी काफी अजीब है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह सभी युवतियां एक वर्कशॉप में हिस्सा ले रही थीं जिसका मकसद यह सिखाना था कि शादी करने के लिए किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।
युवतियों ने इस तीन दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए 25,000 रूबल्स चुकाए थे। वह इसी फीस की भरपाई कर रही थीं।