महिला का आरोप, गेम खेलते-खेलते क्या सोई पोकेमॉन ने कर डाला मेरा रेप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोकेमॉन गो के लॉन्च होने के बाद से ही यह गेम विवादों में बनी हुई है। बीते दिन एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें रूस की महिला ने दावा किया है कि पोकेमॉन के एक कैरेक्टर ने उसका रेप किया है।
महिला ने अपने साथ हुए इस हादसे के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दर्ज की है। महिला ने दावा किया कि वह रात में सोने से पहले गेम खेल रही थी और वह खेलते-खेलते सो गई। लेकिन सुबह जब वह उठी तो उसने पाया कि वह कैरेक्टर उसकी बॉडी पर बैठा हुआ था और उसका रेप कर रहा था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पोकेमॉन ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और जैसे ही वह भागने लगी तो वह वहां से भाग गया। महिला के पति को पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन उसने पुलिस को शिकायत कर दी है. हालांकि पुलिस भी इस अजीब वाक्या से परेशान है। इस बीच महिला को मनोचिकित्सक को भी दिखाया जा रहा है।
पोकेमॉन गो का छाया खुमार
पोकेमॉन गो हाल ही में जुलाई में रिलीज की गई है और इस गेम का पूरी दुनिया में खुमार छाया हुआ है।
गेम का क्रेज इस कदर फैला हुआ है कि दो भाईयों को खेलते हुए बॉर्डर का भी ख्याल नहीं रहा और वे कनाडा-अमेरिका का बॉर्डर पार कर गए।
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दोनों कनाडाई भाईयों को अमेरिका के बॉर्डर पर गश्ती कर रहे एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया है।
गेम के चक्कर में दोनों भाई इतने मशगूल हो गए कि वे अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार पहुंच गए।