{"_id":"59d8a2364f1c1b71548b6345","slug":"russian-forces-kill-120-is-fighters-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में रूसी सेना की कार्रवाई में मारे गए ISIS के 120 आतंकी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में रूसी सेना की कार्रवाई में मारे गए ISIS के 120 आतंकी
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
symbolic pic
सीरिया में रूसी सेना और ISIS के बीच जंग जारी है। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना ने अब तक की सबसे तेज कार्रवाई करते हुए ISIS के 120 आतंकियों को मार गिराया। सैन्य कार्रवाई में मारे गए आतंकियों में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी हैं।
विज्ञापन
#BREAKING Russian forces kill 120 IS fighters, over 60 'foreign mercenaries' in Syria: ministry
— AFP news agency (@AFP) October 7, 2017विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ISIS के 80 आतंकियों को सेना ने मयादीन क्षेत्र में मार गिराया। वहीं 40 आतंकी अल्बू कमाल में मारे गए। रूस की हवाई फायरिंग में 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी भी मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर विदेशी आतंकी ईराक के रास्ते सीरिया में आये थे।
विज्ञापन