{"_id":"592ed9514f1c1bfb6ebdaefe","slug":"russian-cruise-missiles-hit-isis-targets-near-palmyra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में IS के ठिकानों पर रूस ने दागीं क्रूज मिसाइल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में IS के ठिकानों पर रूस ने दागीं क्रूज मिसाइल
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Wed, 31 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
रूसी युद्धपोत और पनडुब्बी ने सीरिया में आईएस के ठिकानों को क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया। रूस ने इस तरह के हमले की हाल के महीनों में पहली बार घोषणा की है। रूसी सेना के अनुसार फ्रिगेट एडमिरल एस्सेन और पनडुब्बी क्रास्नोडार ने सीरिया के पल्मीरा के आसपास इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों के खिलाफ हमले किए।
रूस की तरफ से चार मिसाइलें दागी गईं और सभी ने लक्ष्य को तबाह कर दिया। हालांकि यह नहीं बताया गया कि ये हमले कब किए गए। मास्को से जारी एक बयान के मुताबिक मिसाइल हमले के बारे में अमेरिका, तुर्की और इजरायल की सेना को अवगत करा दिया गया है।
रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हमले की सफलता की जानकारी दी है। रूस 2015 से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थन में हवाई हमले कर रहा है। उसने पूर्वी भू-मध्य सागर में युद्ध पोतों का बेड़ा भी तैनात कर रखा है।