{"_id":"594d0d7f4f1c1bf2238b45b1","slug":"russia-mp-says-is-chief-baghdadi-is-close-to-100-is-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुसी सेना ने एक हमले में IS नेता बगदादी के मारे जाने की जताई संभावना ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रुसी सेना ने एक हमले में IS नेता बगदादी के मारे जाने की जताई संभावना
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
अबू बकर अल बगदादी
- फोटो : hindustan times
रूस इस्लामिक स्टेट आंतकवादी संगठन का कर्ताधर्ता अबू बकर अल बगदादी के मारे जाने की खबर की पुष्टि कर रहा है। रूस की सेना ने 28 मई को सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की बैठक पर हमला किया था जिसमें बगदादी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
इंटरफेक्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सेना के एक बयान के हवाले से कहा गया कि यह हमला आईएस के मजबूत गढ़ रक्का के समीप एक स्थान पर किया गया और वहां आईएस नेता अबू बकर अल बगदादी भी था। इसमें कहा गया है कि सेना कई तरीकों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह मारा गया।
वहीं, अमेरिकी सेना ने कहा है कि उनके पास बगदादी के मारे जाने का कोई ठोस सबूत नहीं है। लेकिन कई क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि मॉस्को से मिली जानकारी से उलझन में पड़ गए हैं। ऐसे में रूस की रक्षा समिति के अध्यक्ष विक्टर ओजेरोव ने कहा कि हमने बगदादी के मारे जाने की कोई सूचना जारी नहीं की है अगर ऐसा माना जा रहा है तो ये बात गलत साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विक्टर ने इंटरफेक्स को बताया कि ' मुझे लगता है इस्लामिक स्टेट का मुखिया बगदादी की कहीं भी होने की कोई खबर नहीं आई है जिससे हमे ये शत प्रतिशत लगता है कि इस हमले में बगदादी की मौत हो चुकी है।'

बता दें कि 2014 में मोसुल में मौजूद मस्जिद के एक खलीफा ने बगदादी के मारे जाने की खबर दी थी। वहीं, जिहादी समूहों में बगदादी की मौत की खबर एक बड़े हमले की ओर इशारा कर रही है क्योंकि जिहादी सीरिया और इराक में अपने सिकुड़ते नेटवर्क को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।