रूस ने यूक्रेन में किया संघर्ष विराम का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ऐलान किया है कि पूर्वी यूक्रेन में 15 फरवरी से संघर्ष विराम लागू हो जाएगा। गुरुवार को बेलारूस में चली लंबी वार्ता के बाद रूस, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन के नेताओं ने यह ऐलान किया।
पुतिन ने कहा, "हम मुख्य मुद्दों पर सहमत हो गए हैं।" इस समझौते में अग्रिम पंक्ति से भारी हथियारों का हटाया जाना शामिल है, लेकिन कुछ मुद्दों पर सहमति बनना अभी बाकी है।
पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस क्षेत्र में करीब एक साल से चल रहे संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
इन पर हुआ समझौता
बेलारूस की राजधानी मिंस्क में 17 घंटे तक चली लंबी बैठक में जिन मुद्दों पर समझौता हुआ, उनमें 15 फरवरी की आधी रात से संघर्ष विराम, भारी हथियार हटाया जाना और सभी कैदियों को रिहा किया जाना शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पोरशेंको ने कहा कि यूक्रेन इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने कहा कि वो और जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल यूरोपीय संघ के अपने सहयोगियों को गुरुवार शाम होने वाले एक सम्मेलन में इस समझौते का समर्थन करने को कहेंगे। मर्केल ने कहा कि हालांकि बड़ी बाधाएं अब भी कायम हैं, लेकिन अब 'उम्मीद की एक किरण' नजर आने लगी है।
समझौते का स्वागत
पुतिन ने रूसी टीवी को कहा, "यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी रात तो नहीं थी, लेकिन यह एक अच्छी सुबह है।"लुहांस्क इलाके में अलगाववादी नेता इगोर प्लोतनित्स्की ने समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिशों के चलते यूक्रेन अब बदलेगा और आम नागरिकों, अस्पतालों और समाज के लिए महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हमला नहीं करेगा।"