फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia ceasefire in ukrian

रूस ने यूक्रेन में किया संघर्ष विराम का एलान

Thu, 12 Feb 2015 05:45 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
russia ceasefire in ukrian

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ऐलान किया है कि पूर्वी यूक्रेन में 15 फरवरी से संघर्ष विराम लागू हो जाएगा। गुरुवार को बेलारूस में चली लंबी वार्ता के बाद रूस, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन के नेताओं ने यह ऐलान किया।

विज्ञापन


पुतिन ने कहा, "हम मुख्य मुद्दों पर सहमत हो गए हैं।" इस समझौते में अग्रिम पंक्ति से भारी हथियारों का हटाया जाना शामिल है, लेकिन कुछ मुद्दों पर सहमति बनना अभी बाकी है।
विज्ञापन


पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस क्षेत्र में करीब एक साल से चल रहे संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हुआ समझौता

russia ceasefire in ukrian

बेलारूस की राजधानी मिंस्क में 17 घंटे तक चली लंबी बैठक में जिन मुद्दों पर समझौता हुआ, उनमें 15 फरवरी की आधी रात से संघर्ष विराम, भारी हथियार हटाया जाना और सभी कैदियों को रिहा किया जाना शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पोरशेंको ने कहा कि यूक्रेन इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने कहा कि वो और जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल यूरोपीय संघ के अपने सहयोगियों को गुरुवार शाम होने वाले एक सम्मेलन में इस समझौते का समर्थन करने को कहेंगे। मर्केल ने कहा कि हालांकि बड़ी बाधाएं अब भी कायम हैं, लेकिन अब 'उम्मीद की एक किरण' नजर आने लगी है।

समझौते का स्वागत
पुतिन ने रूसी टीवी को कहा, "यह मेरी ज‌िंदगी की सबसे अच्छी रात तो नहीं थी, लेकिन यह एक अच्छी सुबह है।"लुहांस्क इलाके में अलगाववादी नेता इगोर प्लोतनित्स्की ने समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिशों के चलते यूक्रेन अब बदलेगा और आम नागरिकों, अस्पतालों और समाज के लिए महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हमला नहीं करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed