{"_id":"ae8ab2e6dfc3db56d32d069aa26ae71b","slug":"rusia-ban-on-foreigner-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नहीं जा सकते रूस, लगी रोक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
विदेशी नहीं जा सकते रूस, लगी रोक
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी नेता बोरिस नेम्तसोव के अंतिम संस्कार में यूरोपीय संघ और अन्य विपक्षी नेताओं को भाग लेने से रोका गया है। बोरिस नेम्तसोव रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कटु आलोचक थे। बीते शुक्रवार की रात मॉस्को में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
रूसी प्रतिबंधों की वजह से पोलेंड के एक नेता कालनीते को वीजा जारी नहीं किया गया जबकि लाटविया की संसद की एक सदस्य को मॉस्को एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया। कालनीते ने बताया कि उन्हें मॉस्को के न घुसने देने का कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसी तरह जेल में 15 दिन की सजा काट रहे विपक्षी नेता एलैक्से नोवाल्नी को भी जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
नेम्तसोव की गर्लफ्रेंड अना दूरीत्सक्या को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका था लेकिन अब उन्हें यूक्रेन जाने की इजाजत दे दी गई है। उन्होंने रूसी मीडिया को बताया कि हमलावर ने पीछे से वार किया था, इस वजह से वे उसका चेहरा नहीं देख पाईं। नेम्तसोव का शव मॉस्को के सोखरोव सेंटर में रखा गया जहां लोगों का तांता लगा रहा। नेम्तसोव का अंतिम संस्कार मॉस्को के एक कब्रिस्तान में किया जाएगा जहां पत्रकार अना को कत्ल के बाद दफ़नाया गया था।
विज्ञापन