{"_id":"5a6d58fa4f1c1b4f588b525e","slug":"rex-tillerson-insists-russia-to-blame-for-syria-chemical-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीरिया पर हो रहे केमिकल अटैक के लिए रूस जिम्मेदार'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'सीरिया पर हो रहे केमिकल अटैक के लिए रूस जिम्मेदार'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि सीरिया के रासायनिक हथियारों के उपयोग को रोकने जिम्मेदारी रूस की थी। पोलैंड की यात्रा पर उन्होंने कहा कि सीरिया के रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल वहां के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
टिलरसन ने रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर कहा जिस तरह से नागरिकों पर इन हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है वह बेहद दुखद है। इस हमले के लिए जिम्मेदार कहीं न कहीं रूस भी है। क्योंकि, यह उस समझौते का उल्लंघन करता है जिसके तहत सीरिया के अंदर रासायनिक हथियारों को पहचानने और नष्ट करने की जिम्मेदारी रूस को ठहराया गया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सीरिया में 2012 से अब तक 130 केमिकल अटैक हो चुके हैं। जिसके चलते कई नागरिक अपनी जान भी गंवा चुके हैं।