फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Reuben brothers in UK top rich list

ब्रिटेन के अमीरों की सूची में भारतीय बंधुओं का दबदबा

Mon, 25 Apr 2016 04:31 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Mon, 25 Apr 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
Reuben brothers in UK top rich list

ब्रिटेन के अमीरों की सालाना सूची में भारतीयों का दबदबा कायम है। रविवार को जारी हुई इस सूची में भारतीय मूल के भाइयों के जोड़ों ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया है। द संडे टाइम्स की 2016 की अमीरों की सूची में मुंबई में जन्मे प्रॉपर्टी व्यवसाय के दिग्गज डेविड और सिमोन रूबेन ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इनकी कुल संपत्ति 13.1 बिलियन पाउंड (करीब 1258 अरब रुपये) आंकी गई है। 13 बिलियन पाउंड (करीब 1248 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर हैं। अरबपतियों की इस सूची में भारत के 56 अमीरों को स्थान मिला है। जबकि चीन के 193, रूस के 43 और खुद ब्रिटेन के 120 अमीर इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


लंदन ऑक्सफोर्ड एयरपोर्ट और लंदन हैलीपोर्ट के मालिक रूबेन बंधु की संपत्ति में बीते साल के मुकाबले 3.4 बिलियन पाउंड (करीब 326 अरब रुपये) का इजाफा हुआ है। हिंदुजा समूह के प्रमुख श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा की संपत्ति पिछले साल के मुकाबले स्थिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पिछले साल भी दूसरे स्थान पर ही थे। वार्नर म्यूजिक के मालिक लेन ब्लावटनिक 11.59 बिलियन पाउंड (करीब 1113 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ इस साल तीसरे स्थान पर रहे हैं। उनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 1.58 बिलियन डॉलर (करीब 152 अरब रुपये) की कमी आई है।

मित्तल ने गंवाई एक तिहाई संपत्ति
हालांकि एक और भारतीय कारोबारी के लिए यह साल बेहतर नहीं रहा। इस्पात कारोबार में आई वैश्विक मंदी के कारण लक्ष्मी एन मित्तल को पिछले साल के मुकाबले अपनी एक तिहाई संपत्ति गंवानी पड़ी है।


2008 में 27.7 बिलियन पाउंड (करीब 2660 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ पहला स्थान हासिल करने वाले मित्तल इस साल 7.12 बिलियन पाउंड (करीब 684 अरब रुपये) के साथ 11वें स्थान पर रहे। पिछले साल वे 7वें स्थान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed