फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   restaurant serving human meat

इस रेस्टोरेंट में दिया जा रहा था इंसान का मीट

Mon, 18 May 2015 06:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 May 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
restaurant serving human meat

खबर चौंकाने वाली है लेकिन सच है। खबर से रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाना खाने वालों को जरूर धक्का लग सकता है। नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों के तब होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उन्हें नॉनवेज डिश में इंसान का मीट परोसा जा रहा है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। ग्राहकों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बाद में पुलिस छापा मार कर रेस्टोरेंट बंद करवा दिया।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक लोगों ने नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अनमबरा में चल रहे एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को इंसान का मीट परोसे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छापा मारा और रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। छापेमारी में पुलिस ने रेस्टोरेंट से पॉलीथीन बैग में खून से सनी हुई कई इंसानी खोपड़ियां बरामद की।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

restaurant serving human meat

नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अनमबरा क्षेत्र के एक पादरी इस रेस्टोरेंट में खने के लिए गए। खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट ने पादरी को 700 नाइरा यानि कि 2.20 यूरो को बिला दिया। इतना कम बिल देखकर पादरी को शक हुआ और उसने इस बारे में इंक्वायरी की तो बताया गया कि खाने में उन्हें मांस का पीस दिया गया था इसलिए उसका बिल कम आया।

बाद में पादरी को पता लगा कि वह मांस का पीस इंसान का मीट था। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट से अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को रेस्टोरेंट से ग्रेनेड और हथियार भी बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि काफी समय से रेस्टोरेंट में संदिग्‍ध गितिविधियां चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed