{"_id":"5a802c214f1c1bd04b8b4ec1","slug":"research-said-couple-separated-soon-whose-get-married-on-valentine-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर भूलकर भी न करें शादी, जानिए क्यों रहता है टूटने का खतरा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वेलेंटाइन डे पर भूलकर भी न करें शादी, जानिए क्यों रहता है टूटने का खतरा
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
Updated Sun, 11 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
marriage line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिहाज से वेलेंटाइन डे भले ही साल का सबसे अधिक रोमांटिक दिन लगता हो, लेकिन इस दिन शादी करने वालों में तलाक होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ताजा शोध के मुताबिक 14 फरवरी को जितने भी लोग शादी करते हैं उनमें विवाह विच्छेद होने की आशंका 37 फीसदी अधिक रहती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के शोधकर्ताओं ने पाया कि अन्य दिनों पर शादी करने वालों की अपेक्षा वेलेंटाइन डे के दिन शादी करने वालों के तीसरी वर्षगांठ मानने की संभावना 45 फीसदी तक कम हो जाती है। 11 लाख डच लोगों की शादी पर अध्ययन के बाद पाया गया कि 14 फरवरी को होने वाली छह फीसदी शादियां तीन साल से पहले ही टूट गईं, जबकि अलग दिन होने वाली शादियों के टूटने का औसत आंकड़ा चार फीसदी है।
विज्ञापन
जर्नल ऑफ पापुलेशन इकोनॉमिक्स में छपे शोध में कहा गया है, ‘किसी खास दिन पर विवाह करने से शादी के प्रति आकर्षण तो बढ़ता है लेकिन इसी के साथ एक-दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता अपेक्षाकृत घट जाती है।’ शोध में यह भी पाया गया कि सोमवार और मंगलवार को होने वाली शादियों के भी टूटने का खतरा अपेक्षाकृत ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
बताते चलें कि ब्रिटेन में साल के शुरू में लोग शादी करने से बचते हैं हालांकि वेलेंटाइन डे इसका अपवाद है। ब्रिटेन में वीकडे के दौरान औसतन 313 शादियां होती हैं लेकिन वेलेंटाइन डे के दिन शादी का यह आंकड़ा उछलकर 1039 पर पहुंच जाता है।