फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   referee cut throat murder during football match in brazil

मैच के दौरान रेफरी की गला काट कर हत्या

Sun, 07 Jul 2013 06:46 PM IST
Updated Sun, 07 Jul 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
referee cut throat murder during football match in brazil

ब्राजील में अधिकारियों का कहना है कि देश के उत्तरी हिस्से में एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों ने रेफरी की गला काट कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब रेफरी ने मैदान छोड़ने के अपने निर्देश को न मानने पर खिलाड़ी पर चाकू से वार किया।

मारानहो राज्य में हुई इस घटना से नाराज़ दर्शकों ने मैच के दौरान ही मैदान पर धावा बोल दिया और रेफरी ओटावियो डा सिल्वा का सिर धड़ से अलग कर दिया ।

पुलिस का कहना है कि ये हत्या खिलाड़ी जोयनिर डॉस सैंटोस को छुरा घोंपने का बदला लेने के चलते की गई।

प्रतिशोध की भावना
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

यह घटना दूरदराज के ‘पिओ 12’ में 30 जून को घटी थी, लेकिन इसकी ख़बर काफी देर से बाहर आई।

राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग का कहना है कि विवाद तब शुरू हुआ जब रेफरी ने खिलाड़ी सैंटोस को बाहर जाने को कहा लेकिन उन्होंने पिच छोड़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद रेफरी सिल्वा ने चाकू बाहर निकाला और खिलाड़ी को घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही घायल सैंटोस ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद उस खिलाड़ी के दोस्त और रिश्तेदार भाग कर मैदान पर पहुंचे और उन्होंने तब तक रेफरी पर पत्थर बरसाए, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

इसके बाद अंग भंग करके शव को छत विक्षत कर दिया।

स्थानीय मीडिया में पुलिस प्रमुख वॉलटेर कोस्टा के हवाले से कहा गया, "हम इस अपराध में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें सज़ा दिलाएंगे।"

उन्होंने कहा, "कोई भी अपराध दूसरे अपराध को जायज़ नहीं ठहरा सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed