फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Rape accused get 150 years of jail in russia

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को रूस में 150 साल की जेल

Wed, 16 Mar 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 08:28 PM IST
सार

  • 12 साल की बच्ची का किया था रेप
  • 2014 में गिरफ्तार हुआ था आरोपी
  • हद से ज्यादा खौफजदा है पीड़िता

विज्ञापन
Rape accused get 150 years of jail in russia
जेल - फोटो : Getty Images

विस्तार

रूस में 12 वर्षीय बच्ची से रेप के दोषी को 150 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक 58 वर्षीय युसुफ अब्रामोव ने 12 वर्षीय बच्ची का बालात्कार किया था और इस बात की धमकी भी दिया था कि किसी भी अधिकारी के पास न जाए। अब्रामोव अमेरिका  स्थित लॉस एंजिलिस का रहने वाला है।

विज्ञापन


उसके पास रूस और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है। अब्रामोव जब भी रुस की यात्रा पर होता था वो स्कूली छात्राओं को शिकार बनाता था। उसने जून 2009 में 12 साल की बच्ची से बालात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी अधिकारी को इस संबंध में कुछ भी बताया तो वो उसका सर काट कर उससे फुटबाल खेलेगा।
विज्ञापन


अपने इस कृत्य के बाद भी वो कई बार रूस गया और नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार करता था।

पीड़ितों ने की शिकायत

Rape accused get 150 years of jail in russia
बालत्कार - फोटो : Getty Images

अब्रामोव को अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई के बाद अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पीड़ित लड़कियों ने खुद पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि आरोपी अब्रामोव और उसके दो अन्य साथी उन्हें कब्जे में लिया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस मामले में फैसला सुनाने के दौरान न्यायधीश राइट ने इस मामले की गवाही देने के लिए आई एक पीडि़ता का जिक्र करते हुए कहा कि वो जैसे ही दरवाजे के भीतर आई और उसने आरोपी को देखा, वो तुरंत चीख पड़ी और घायल पशु की तरह वहां से भाग गई।'

राइट ने कहा कि उन्होंने ऐसा खौफ कभी नहीं देखा। प्रतिवादी पक्ष ने अब्रामोव को 45 साल की सजा देने की बात कही लेकिन न्यायधीश ने उसे 150 साल की सजा सुनाते हुए कहा कि बड़ी सजा इसलिए दी जा रही है कि पीड़ितों को इस बात की संतुष्टि रहे कि अब यह कभी बाहर नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed