फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ranil wickremesinghe coalition wins control of committee in sri lankan Parliament

विक्रमसिंघे के गठबंधन का श्रीलंकाई संसद की शक्तिशाली समिति पर नियंत्रण

Fri, 23 Nov 2018 07:21 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
ranil wickremesinghe coalition wins control of committee in sri lankan Parliament
श्रीलंका के अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI
श्रीलंका के अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के गठबंधन को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। श्रीलंकाई संसद की शक्तिशाली समिति पर विक्रमसिंघे के गठबंधन ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


संसद का कामकाज चलाने के लिए इस समिति का गठन किया गया है, जिस पर बर्खास्त प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के गठबंधन का नियंत्रण हो गया। यह राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और उनके द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


संसद की इस समिति पर विक्रमसिंघे के गठबंधन का कब्जा होने के बाद राष्ट्रपति सिरिसेना की पार्टी के सदस्यों ने संसद से वॉक आउट किया। संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने विक्रमसिंघे के गठबंधन यूनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) के पांच सदस्यों को इस शक्तिशाली समिति का सदस्य नियुक्त किया। इसके अलावा तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) और जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के एक-एक सदस्य को समिति सदस्य नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताते चलें कि पिछले महीने 26 अक्तूबर को राष्ट्रपति सिरिसेना ने विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के पद से बर्खास्त कर राजपक्षे को देश का नया पीएम नियुक्त किया था। इसके बाद से ही श्रीलंका में राजनीतिक उठापटक जारी है। विक्रमसिंघे और राजपक्षे दोनों प्रधानमंत्री होने का दावा करते हैं। विक्रमसिंघे का कहना है कि उनकी बर्खास्तगी अवैध है और संसद में उसे बहुमत हासिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed