फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Qatar Airways to offer free laptops on US flights

अमेरिका जाने वाले यात्रियों को 'फ्री' लैपटॉप देगी कतर एयरलाइंस

Fri, 31 Mar 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 31 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Qatar Airways to offer free laptops on US flights
कतर एयरलांइस - फोटो : Qatar Airlines
कतर एयरवेज ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वो बिजनेस क्लास में अमेरिका जाने वाले यात्रियों को लैपटॉप देगा। यह कदम अमेरिका में इलेक्ट्रोनिक ले जाने पर लगे बैन के मद्देनजर उठाया गया है। दोहा की इस हवाई कंपनी ने कहा कि वो अगले सप्ताह से लैपटॉप लोन सेवा शुरू करने वाली है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि यात्रियों के उतरते समय लैपटॉप वापस ले लेगी। एयरलाइंस के प्रमुख अकबर अल-बेकर ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे यात्रियों के काम में बाधा ने आए। इसलिए वो फ्लाइट में भी काम कर सके, उनके लिए यह सुविधा लेकर आ रहे हैं।" गौरतलब है कि अमेरिका के लैपटॉप बैन के बाद गल्फ की एयरलाइंस कंपनी एमिरेट्स टमें भी इसी प्रकार की सेवा की बात की थी।
विज्ञापन


आबू धाबी की एतिहाद एयरलाइंस ने कहा है कि वो अपने बिजनेस क्लास यात्रियों को टेबलेट कंप्यूटर और फ्री वाई-फाई मुहैया कराएगी। कंपनियां इस तरह के ऑफर अमेरिका के कड़े फैसले के बाद ले रही हैं। अमेरिका ने सात देशों और तुर्की से मोबाइल से बड़े इलेक्ट्रोनिक सामान लाने पर रोक लगा दी है। इसी तरह का प्रतिबंध ब्रिटिश सरकार ने भी लगाया था, मगर उसमें गल्फ एयरलाइंस, कतर एयरलाइंड जैसी कंपनियां शामिल नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed