फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Protest in Nepal against constituional amendments by anti madhesi group

नेपाल में संविधान संशोधन के खिलाफ गैरमधेसियों का आदोलन तेज

Mon, 05 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली Updated Mon, 05 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Protest in Nepal against constituional amendments by anti madhesi group

नेपाली संविधान संशोधन के खिलाफ गैरमधेसियों ने सोमवार को व्यापक आंदोलन छेड़ दिया है। जुलूस, धरना, चक्का जाम के बाद अब छोटे वाहन को भी नहीं चलने दे रहे हैं। भैरहवां में तो किशोर भी आने-जाने वालों की बाइक खड़ी कर चाबी छीन ले रहे हैं।

विज्ञापन

 
रुपन्देही, पाल्पा, अर्घाखांची, गुल्मी, समेत पांच जिलों में व्यापक बंदी रही। एमाले पार्टी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन बंदी के ऐलान के बाद से ही इन जिलों में दुकानों के साथ स्कूल-कॉलेज, कल-कारखाने भी बंद हैं। भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों और पर्यटकों की संख्या में भारी कमी हुई है।
विज्ञापन

 
नेपाल में बंदी के छठे दिन सरकार के सीमा संशोधन के खिलाफ बड़ी संख्या में गैरमधेसी समुदाय के लोग सड़क पर आ गए। भैरहवां में जुलूस निकाल कर इक्का दुक्का खुली दुकानों को भी बंद करा दिया। उधर, बुटवल कस्बे में आंदोलनकारियों ने संशोधन को रद्द करने की अपनी मांग दोहराई। सरहद समेत आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा है। यातायात ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed