फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Protest held in Male as President Abdulla Yameen in Maldives

मालदीव में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Sat, 03 Feb 2018 07:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Protest held in Male as President Abdulla Yameen in Maldives
मालदीव
मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुला यामीन के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह मांग मालदीव की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद उठी है। बता दें कि गुरुवार को मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया है। इसके अलावा सभी 12 राजनीतिक बंदियों की रिहाई के आदेश भी दे दिए गए हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे नशीद और उनके समर्थकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद मालदीव की राजनीति में तूफान आने के आसार पहले से ही था। अब नशीद और उनके समर्थक वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। देर रात पुलिस ने जश्न मना रहे नशीद के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े। राष्ट्रपति यमीन ने पुलिस प्रमुख को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

नशीद ने किया ट्वीट

Protest held in Male as President Abdulla Yameen in Maldives
मोहम्मद नशीद
नशीद ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा कि मैं सभी राजनीतिक बंदियों की तत्काल रिहाई, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों की बहाली करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन अनिवार्य रूप से इस फैसले को मानें और इस्तीफा दें। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे संघर्ष से बचें और शांतिपूर्ण राजनीतिक क्रियाकलाप में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed